मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इस वजह से कम हो रही है आपकी याददाश्त, जानें इसके नुकसान

प्रकाशित: Mar 13, 2023 00:49रिपोर्ट: Navtej TV

उम्र के हिसाब से हमारी स्मरण शक्ति कमजोर होती जाती है लेकिन कई लोगों की याददाश्त तो बहुत कमजोर हो जाती है। इसके कई कारण होते है लेकिन इसके बाद भी लोग ऐसी गलतियां करते है जो उनके लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। अगर आपको अपने मस्तिष्क को हमेशा जवान बनाकर रखना है तो आपको कुछ ऐसे काम करने होंगे जो आपके दिमाग को बूढ़ा होने से रोक देगा।

लाइफस्टाइल- आज के समय में हर बीमार का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल है और इसके चलते आपका दिमाग जल्दी बूढ़ा होने लग जाता है। इससे बचने के लिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना होगा।

सलमान खान की नई Action Movie

शराब- हर बीमार का प्रमुख कारण है अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना। अगर आप जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करते है तो आपका दिल और दिमाग जल्दी बीमार होता है।

शुगर- शुगर का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपका दिमाग बहुत कमजोर हो जाता है। जब खून का संचार सही तरह से नहीं होगा तो आपका दिमाग अच्छे से काम नहीं करेगा।

नींद- इंसान के जीवन में नींद सबसे अहम हिस्सा होता है अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आप किसी बीमारी के शिकार हो चुके है। डॉक्टर के अनुसार एक स्वस्थ इंसान को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आपका दिमाग जल्दी बूढ़ा होना शुरू हो जाता है।